Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 | Rajasthan Vidya Sambal Yojana PDF Form | Vacancy Notification | Registration | Apply | Advertisement PDF | Vidya Sambal Yojana Official Website | Last Date | Selection Process.
Rajasthan Vidya Sambal Yojana: राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान विद्यालय आवासीय विद्यालय छात्रावासों में विषय विशेषज्ञ एवं अनुभवी व्यक्तियों की भर्ती की जाती है
No.-1. यह भर्ती विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में ली जाती है इसके लिए आवेदन फॉर्म जिस विद्यालय में पद खाली होते हैं उसी विद्यालय में करना होता है आवेदन फॉर्म आवेदन हेतु विद्यालय धार जिले में रिक्त पदों का विवरण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा।
Yojana Name | Rajasthan Vidya Sambal Yojana |
State | Rajasthan |
Year | 2022 |
Registration | Start |
No.-1. राज्य सरकार द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं में विषय विशेषज्ञ अनुभवी सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन लिए जाएंगे।
No.-2. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिले में रिक्त पदों पर अध्यापक लेवल-प्रथम, द्वितीय, द्वितीय श्रेणी, व्याख्याता, शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक व प्रयोगशाला सहायकों को लगाया जाएगा।
No.-3. उन्होंने इच्छुक सेवानिवृत्त कार्मिकों से संबंधित पीईईओ को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। रिक्त पदों की सूचना सभी ब्लॉक कार्यालय व पीईईओ कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
No.-4. सेवानिवृत्त कार्मिक अपने आवेदन में सेवा निवृत्ति का दस्तावेज व गत दो वर्षों के परीक्षा परिणाम आवश्यक रूप से संलग्न करने होंगे। इस योजनांतर्गत 65 वर्ष से कम उम्र के सेवा निवृत्त कार्मिक ही पात्र होंगे।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022
No.-1. Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022: राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन फॉर्म शुरू हो चुके हैं राजस्थान विद्या संकुल योजना के लिए योग्यता आयु सीमा एप्लीकेशन फॉर्म की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022
No.-1. विभाग में शिक्षण कार्यो में शिक्षकों/ प्रशिक्षकों/ प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त पद होने के कारण नियमित अध्यापन कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है. अतः विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए संस्थानों/ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू बनाने के लिए “विद्या संबल योजना’ लागू की जा रही है,
No.-2. योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाने के लिएनिम्नांकित सामान्य निर्देश जारी किए जाते है.
Rajasthan Vidya Sambal Yojana Latest News
No.-1. Rajasthan Vidya Sambal Yojana Latest News: विद्या संबल योजना (Vidya sambal scheme) के तहत सेवानिवृत शिक्षकों तथा निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाने की मशक्कत शुरू हो गई है।
No.-2. शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया है कि 04 जुलाई 2022 काे जारी स्वीकृति के क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्या संबल
No.-3. योजना के अंतर्गत निजी अभ्यर्थियों एवं सेवानिवृत शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाके लिए संशोधित प्रस्ताव संयुक्त शासन सचिव (शिक्षा विभाग) को भेजा है। इस प्रस्ताव में पदवार न्यूनतम वांछित योग्यता तय की गई है।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana New Notification
No.-1. व्याख्याता (जीव विज्ञान) , व्याख्याता (भौतिक, रसायन एवं गणित), वरिष्ठ शिक्षक (अंग्रेजी, हिंदी, गणित व तृतीय भाषा), वरिष्ठ अध्यापक ( विज्ञान, सामाजिक विज्ञान) अध्यापक लेवल 2 (अंग्रेजी व गणित), अध्यापक लेवल-1, शारीरिक शिक्षा अध्यापक तथा प्रयोगशाला सहायक को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana Eligibility 2022:.
No.-1. गैस्ट फैकल्टी केवल स्वीकृत रिक्त पद के विरूद्ध ली जा सकेगी।
No.-2. सम्बन्धित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक को गैस्ट कल्टी के रूप में लगाया जा सकेगा।
No.-3. रिक्त पद भरे जाने पर उपरोक्त व्यवस्था स्वतः समाप्त समझी जाएगी।
No.-4. ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ संस्थाओं/महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में संवर्गवार एवं विद्यालयवार गैस्ट फैकल्टी की आवश्यकता का आकलन कर प्रस्ताव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएगें।
No.-5. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैस्ट फैकल्टी हेतु रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूचना को समेकित कर संवर्ग वार रिक्त पदों के अनुरूप सेवा निवृत कार्मिकों को संविदा पर नितांत अस्थाई तौर पर सत्रांत तक अथवा पद भरने तक नियुक्ति हेतु सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित करेगें
No.-6. एवं प्राप्त आवेदन पत्रों को संवर्गवार संमेकित कर व्याख्याता एवं समकक्ष पद पर नियुक्ति के पात्र कार्मिकों की संविदा नियुक्ति हेतु माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर को, वरिष्ठ अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु
No.-7. सम्बन्धित संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा को एवं तृतीय श्रेणी अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को नियुक्ति हेतु प्रेषित करेंगे।
No.-8. गैस्ट फैकल्टी के कार्य की समुचित मॉनिटरिंग मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
No.-9. संस्था प्रधान द्वारा संतोषजनक कार्य सत्यापन के आधार पर भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। गैस्ट फैकल्टी के रूप में रखे जाने वाले कार्मिकों को भुगतान सम्बन्धित विद्यालय में 01-संवेतन उपमद में उपलब्ध रिक्त पद के बजट प्रावधान से किया जावेगा।
No.-10. आरक्षण के संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशो की पालना सुनिश्चित करावें।
No.-11. एक ही पद हेतु एक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर संविदा नियुक्ति की वरियता आवेदक रा प्रस्तुत गत 2 वर्षों के परीक्षा परीणाम एवं सेवा निवृत न्यूनतम आयु के प्रार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
Vidya Sambal Yojana Education Qualification
क्र.सं. | पदनाम | शैक्षिक अर्हता | प्रशैक्षिक अर्हता |
1 | व्याख्याता (जीव विज्ञान) | प्राणी विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / जीव-प्रौद्योगिकी में वि.अ.आ. द्वारा मान्यता प्राप्त अंग्रेजी स्नातकोत्तर या समतुल्य परीक्षा परन्तु उन्होंने स्नातक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम में वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान का अध्ययन किया हो | B.Ed |
2 | व्याख्याता (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) | सुसंगत विषय में विश्व विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम में स्नातकोत्तर अथवा समतुल्य परीक्षा | B.Ed |
3 | i. वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, तृतीय भाषा) | वैकल्पिक विषय के रूप में सम्बन्धित विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | B.Ed |
ii. वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान) | भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी जैव रसायन विज्ञान में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | B.Ed | |
iii. वरिष्ठ अध्यापक (सामाजिक विज्ञान) | इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, दर्शन शास्त्र में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी माध्यम में स्नातक या समतुल्य परीक्षा | B.Ed | |
4 | अध्यापक लेवल द्वितीय (अंग्रेजी / गणित) | न्यूनतम 50% अंको सहित गणित / अंग्रेजी (संबंधित पद हेतु) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक | B.Ed / D.EIe.Ed + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैद्यता अवधि समाप्त नहीं की गई हो। |
5 | अध्यापक लेवल प्रथम | 50% अंको सहित उमावि / समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण | D.Ele.Ed + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल प्रथम परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैद्यता अवधि समाप्त नहीं की गई हो। |
6 | शारीरिक शिक्षा शिक्षक | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सैकण्डरी अथवा समतुल्य परीक्षा | C.P.Ed. or D.P.Ed. or B.P.Ed. |
7 | पुस्तकालयाध्यक्ष | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सैकण्डरी अथवा समतुल्य परीक्षा | पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाण-पत्र / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक/ पुस्तकालय और सूचना विज्ञान डिप्लोमा में |
8 | प्रयोगशाला सहायक | भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, गणित में से कम से कम तीन विषय वैकल्पिक विषयों के रूप में लेकर अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सैकण्डरी या समतुल्य परीक्षा |
Vidya Sambal Yojana Rajasthan Documents
No.-1. Vidya Sambal Yojana Rajasthan Documents: राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत जो उम्मीदवार संपूर्ण पात्रता को पूर्ण करते हैं। उन्न उम्मीदवारों को स्कूल/विद्यालय मैं रिपोर्टिंग के दौरान नीचे दिए गए दस्तावेजों की महत्वपूर्ण आवश्यकता है दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।
No.-1. जाति प्रमाण पत्र
No.-2. आवेदक का पहचान पत्र (आधार कार्ड)
No.-3. सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
No.-4. निवास प्रमाण पत्र
No.-5. आवास प्रमाण पत्र
No.-6. No.-मोबाइल नंबर जो ऑन हो
No.-7. पासपोर्ट साइज फोटो
No.-8. विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
No.-9. अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
Rajasthan Vidya Sambal Yojana Selection Process
No.-1. Rajasthan Vidya Sambal Yojana Selection Process: राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए सबसे पहले संस्था प्रधान अपने स्तर पर संस्था में रिक्त चल रहे पदों पर
No.-2. संबंधित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मी को नीचे व्यक्तियों का परिपत्र में वर्णित दो पर बजट के आधार पर अध्ययन गेस्ट फैकेल्टी रख सकेगा।
No.-3. जिला स्तरीय समिति के माध्यम से चयन प्रत्येक जिले में एक जिला स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी जिसका अध्यक्ष जिला कलेक्टर होगा तथा उसके द्वारा मनोनीत अधिकारी होंगी इस समिति में सदस्य सचिव संबंधित विभाग का जिला स्तरीय अधिकारी अथवा विभाग के नोडल अधिकारी भी होगा
No.-4. शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पूर्व जिला मुख्यालय पर उक्त समिति द्वारा सार्वजनिक सूचना तैयार कर निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को ब्लॉक मार संस्था बाद आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे
No.-5. इन समिति निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची तैयार करेगी इसके साथ ही वर्षा सूची के आधार पर गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं वरीयता क्रम में उनकी उपलब्धता के आधार पर दी जाएगी
No.-6. चयन समिति का संबंधित विभाग के स्तर पर जिला स्तर पर योग्य अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा प्रत्येक खाली पद के ऊपर 3 अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा यह पैनल ब्लॉक वार होगा जिसमें विषय वार कक्षा वार का ध्यान रखा जाएगा।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana Notification PDF
No.-1. Rajasthan Vidya Sambal Yojana Notification PDF: राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन नीचे दिया गया है।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana Apply
No.-1. Rajasthan Vidya Sambal Yojana Apply: विद्या संबल योजनान्तर्गत गैस्ट फैकल्टी हेतु अस्थाई तौर पर सत्रांत तक अथवा पद भरने तक की अवधि के लिए संविदा नियुक्ति हेतु सेवा निवृत राजकीय कार्मिकों से आवेदन पत्र वांछित रिक्त पदों हेतु आमंत्रित किये जा रहे है:
No.-2. इच्छुक आवेदक रिक्त पदों अनुसार संविदा नियुक्ति हेतु पृथक-पृथक (पदवार/ विद्यालयवार) आवेदन प्रस्तुत करना हैं.
No.-3. आवेदन हेतु सत्रांत समाप्ति की तिथि की गणना अनुसार 65 वर्ष से कम उम्र के सेवा निवृत कार्मिक ही इसके लिए पात्र होंगे।
No.-4. आवेदन हेतु संवर्गवार/ विद्यालयवार जिले में रिक्त पदों का विवरण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा/ लगाया जायेगा।
No.-5. महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आवेदन हेतु महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्धारित मापदण्ड की योग्यता वाले प्रार्थी ही आवेदन कर सकते हैं.
No.-6. आवेदन हेतु अन्तिम तिथि सूचना प्रकाशित होने के 05 दिनों तक रहेगी।
No.-7. आवेदन सम्बन्धित विद्यालय में ही प्रस्तुत किया जायेगा।
No.-8. अन्तिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
No.-9. आवेदक द्वारा जिस पद हेतु संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन कर रहा है, उसके साथ निम्नांकित डॉक्यूमेंट साथ लगाएं-
No.- 1. निर्धारित आवेदन पत्र।
No.- 2. निर्धारित शपथ पत्र।
No.-3. सेवानिवृति के पूर्व के दो वर्षों के परीक्षा परीणाम की प्रमाणित प्रति।
No.- 4. आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता के प्रमाण पत्र।
Rajasthan Vidya Sambal Vacancy Salary 2022
No.-1. Rajasthan Vidya Sambal Vacancy Salary 2022: विद्यालय और प्रशिक्षण संस्थान हेतु –
पद | कक्षा | प्रति घंटा मानदेय | अधिकतम मासिक मानदेय |
अध्यापक लेवल 1 एंड 2 | पहली से आठवीं कक्षा | ₹300 | ₹21000 |
वरिष्ट अध्यापक | नवी से दसवीं कक्षा | ₹350 | ₹25000 |
प्राध्यापक | 11वीं और 12वीं कक्षा | ₹400 | ₹30000 |
शारीरिक शिक्षा अनुदेशक | – | ₹300 | ₹21000 |
प्रयोगशाला सहायक | – | ₹300 | ₹21000 |
No.-1. विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/तकनीकी विद्यालय/पॉलिटेक्निक कॉलेज है हेतु –
No.-1. आचार्य- 12 सो रुपए प्रति घंटा मानदेय अधिकतम ₹60000 सैलरी पैकेज महीना।
No.-2. सह आचार्य – ₹1000 प्रति घंटा मानदेय यह अधिकतम ₹52000 महीने सैलेरी पैकेज।
No.-3. सहायक आचार्य – ₹800 प्रति घंटा मानदेय या अधि
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022
कतम ₹45000 महीना सैलेरी पैकेज।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana FAQ’s
No.-1. Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
Ans: राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है.
No.-2. Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans: राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को देखे जिसमें संपूर्ण जानकारी विस्तारित रूप से बताई गई है.
No.-3. विद्या संबल योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
Ans: विद्या संबल योजना के लिए आवेदन करने के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।